महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करमहा टोला सेमराहिया में रविवार की शाम ढाई साल के एक मासूम बालक की नल के पास बने गड्ढे में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृत पिपरा निवासी जगन्नाथ का ढाई वर्षीय पुत्र आयुष अपनी रिश्तेदारी में ग्राम करमहा टोला सेमराहिया आया था। रविवार की शाम करीब आठ बजे वह नल के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नल के पास बने गड्ढे में गिर गया। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

हिंदी ...