महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उपनिबंधक कार्यालय महराजगंज में प्रस्तावित फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं व ई-स्टांपिंग संचालकों का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने पूरे दिन रजिस्ट्री व बैनामा कार्य का बहिष्कार कर कार्यालय परिसर से लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी उपनिबंधक कार्यालय में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दो दिनों से कामकाज ठप रहने के कारण कुल राजस्व क्षति लगभग एक करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हड़ताल के कारण उपनिबंधक कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा。 यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालय विवाद पर अड़े अधिवक्ता, आंदोलन तेज करने की तैयारीप्रदर्शन का कारण कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला, लेखक संघ...