महराजगंज में थाने के सामने विदेश जाने को उमड़े बेरोजगार, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़
महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज में श्यामदेउरवां थाना गेट के ठीक सामने कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक कथित भर्ती सेंटर पर रविवार को बेरोजगार युवकों की भीड़ एकत्र हो गई। वॉक-इन इंटरव्यू व फ्री भर्ती का सोशल मीडिया पर प्रचार देखकर यहां पहुंचे बेरोजगार युवकों के पासपोर्ट जमा कराए जा रहे थे। ऐन वक्त पर इंटरव्यू का ठिकाना बदलने से भड़के युवाओं ने जब सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को घेरा तब जाकर खाकी की नींद टूटी। पुलिस के पहुंचते ही सेंटर कर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवाओं के पासपोर्ट वापस कराए हैं। हैरत की बात यह है कि पुलिस थाना के सामने ही यह भर्ती सेंटर संचालित था। पुलिस को भनक तक नहीं थी। बताया जा रहा है कि पहले यह सेंटर किसी अन्य नाम से संचालित था, जिसे बाद में बदल दिया गया。
गोरखपुर व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.