महाराजगंज, मई 10 -- निचलौल (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के जंगल से सटे चरभरिया गांव के पास रविवार शाम को जंगल से निकले तेंदुए ने एक महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को निचलौल सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निचलौल रेंज के जंगल से सटे गांव कलनही खुर्द निवासी मानवेंद्र साहनी शाम सात बजे अपनी बाइक से डोमा से सब्जी खरीदकर घर जा रहा था। इस बीच उसी गांव की दुलारी देवी और मोहित भी पैदल बाजार से घर जा रहे थे। तीनों जैसे ही कलनही खुर्द और चरभरिया गांव के बीच गन्ना क्रय केंद्र के समीप पहुंचे, इसी बीच जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने इन तीनों पर हमला कर दिया। इस दौरान मानवेंद्र के दाहिने पैर में तेंदुए ने पंजे से मार दिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.