महाराजगंज, मई 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। करीब एक वर्ष पुराने तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बेटे की मौत का बदला लेने के लिए आरोपित ने तांत्रिक की हत्या की थी। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली गई है।

हत्या का कारण पुलिस कार्यालय के सभागार में बुधवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने एएसपी सिद्धार्थ व सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम के साथ तांत्रिक की मौत का खुलासा किया। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर निवासी रमाकान्त चौहान ओझैती व तंत्र-मंत्र का काम करते थे। आरोपित राघवेन्द्र सिंह के परिवार से उनका संपर्क था। जनवरी 2025 में रमाकान्त ने राघवेन्द्र से दो लाख रुपये उधार मांगे थे। रुपये न मिलने पर दोनों के बीच नाराजगी हो गई थ...