महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा-गोरखपुर रेल रूट पर लोक विद्यापीठ नगर स्टेशन के पहले पुल पर पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर पशुओं के झुंड से टकरा गई। कोहरे के कारण ट्रैक पर 13 पशु आ गए थे और न दिखने के कारण ट्रेन तेज गति से टकरा गई। पुल संख्या आठ अंडर पास के पास रेल ट्रैक पार कर रहे पशुओं में से 10 की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि करीब एक किलोमीटर तक पशु घिसटते चले गए थे। घटना की जानकारी होने के बाद गुरुवार को मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि पशुओं का झुंड एक साथ रेल ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन पशुओं से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पशु दूर तक घिसटते चले गए और दस की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि ट्रेन हादसे के बाद भी पटरी से नहीं उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.