महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार पुलिस चौकी इलाके में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में उपभोक्ता एक गैस गोदाम पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित आपस में हाथापाई करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ के बीच हो रही धक्का-मुक्की और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। तीन मिनट एक सेकंड के वायरल वीडियो में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आ रही है। पीड़ित युवक गैस लेने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी ...