महाराजगंज, मार्च 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़िया-जमुई पंडित के बीच बुधवार शाम एक हादसा हो गया। बिजली के खम्भे से बाइक टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की शाम गोरखपुर से निचलौल की ओर जा रहा था। ग्राम भेड़िया - जमुई के बीच में अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से बाइक जा टकराई। हादसे में चालक भगवान दास गुप्ता (45) पुत्र छोटे लाल गुप्ता, निवासी आजाद नगर थाना निचलौल महराजगंज के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारी चिउटहां सारिका सिंह ने लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.