महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर परसामलिक पुलिस ने एक डिजायर कार से 48.686 किलो चरस बरामद किया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय चालान भेज दिया है। यह बरामदगी परसामलिक क्षेत्र के सेखुआनी में हुई। पुलिस रैकेट के बारे में पता करने में जुट गई है। नौतनवा सीओ अंकुर गौतम व परसामलिक एसओ अभय नारायण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सेखुआनी टोला शंकरपुर से कार से भारी मात्रा में चरस की खेप रवाना होने वाली है। इस सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गुरुवार की आधी रात सेखुआनी चौराहे के शंकरपुर मोड़ पर घेराबंदी कर दी। शंकरपुर मोड़ पर कार आती दिखी तो पुलिस ने उसे रोक लिया। कार की तल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.