महाराजगंज, दिसम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के कुछ समय बाद जच्चा की मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉक्टर को थाने ले गई। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत तो हुए, लेकिन कुछ देर बाद चौक रोड पर फिर जाम लगा दिए। घुघली थाना क्षेत्र के नंदन शिवपुर निवासी मनीषा को प्रसव पीड़ा होने पर उसे महराजगंज में स्थित एक निजी हास्पिटल ले जाया गया। परिजनों का कहना रहा कि स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि सामान्य प्रसव संभव नहीं है। ऑपरेशन से प्रसव कराना पड़ेगा। रविवार की देर शाम ऑपरेशन से प्रसव हुआ। मनीषा ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। सोमवार की शाम करीब तीन बजे हास्पिटल में मनीषा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य बदहवास हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.