महाराजगंज, मई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले में 22 निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। एक ही झटके में 13 थानेदारों को बदल दिया है। सात थानेदारों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। एसपी ने अपने पीआरओ एसआई अंकित सिंह को निचलौल थाना का एसओ बनाया है। निचलौल एसओ मदन मोहन मिश्र व बरगदवा एसओ शैलेन्द्र शुक्ला को एसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी ने भिटौली थाना के अतिरिक्त निरीक्षक इंस्पेक्टर धनंजय कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक बरगदवा, कोल्हुई थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को थाना श्यामदेउरवा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कोतवाली समेत कई थानों के एसओ रह चुके पुरन्दरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय को थानेदारी की कुर्सी से ह...