जौनपुर, मार्च 6 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्यो को गति देने के लिए तीन करोड़ 47 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। जिसमें पेयजल और स्वास्थ्य पर प्रमुखता दी गई। ब्लॉक प्रमुख मांडवी विनय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक गांव में विकास को गति देना है। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति जैसे असाध्य रोगी कुष्ठ रोगी और बेसहारा को सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास और अन्य योजनाओं को लाभ दिया जाएगा। योजना को पारदर्शिता और जवाब देने के साथ लागू किया जाएगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान ने खराब सड़कों, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.