बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के महाराजगंज प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अतिथि भोज का आयोजन किया गया। अमनार खास पंचायत की मुखिया रुबी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद सिंह, शिक्षा समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रखंड संसाधनसेवी एमडीएम मनीष प्रसाद, प्रधान शिक्षक सोनम कुमारी, उपेन्द्र चौधरी, मृत्युंजय कुमार, सोनम राज समेत विद्यालय के शिक्षक व छात्र और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...