महाराजगंज, अप्रैल 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई के बाद अपने चैम्बर में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे एसपी शक्ति मोहन अवस्थी हादसे का शिकार हो गए। पीछे की दीवार में सजावट के लिए बना लकड़ी का स्ट्रक्चर अचानक उनके ऊपर गिर गया। उनके सिर में चोट आई। स्ट्रक्चर गिरने की तेज आवाज सुनकर एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में एसपी को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। यह घटना बुधवार अपराह्न करीब सवा दो बजे की है। एसपी अपने कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। उनकी कुर्सी के पीछे वाली दीवार पर लकड़ी का सजावटी स्ट्रक्चर लगा था, जिसे वर्ष 2023 में बनाया गया था। अचानक दीवार से इसका जोड़ छूट गया और वह सीधे एसपी के सिर प...