सीवान, अगस्त 2 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत महाराजगंज को नगर परिषद का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम अनिता सिंहा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान नगर परिषद का दर्जा प्राप्त करने के लिए निर्धारित मानकों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों की विस्तार से समीक्षा की गई।

नगर परिषद के मानकों की समीक्षा मानकों और दस्तावेजों की हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने नगर परिषद के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप नगर क्षेत्र की जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार, राजस्व व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं शहरी विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से वि...