महराजगंज जिला में सर्पदंश से भाजपा नेता की मौत
महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा की सर्पदंश से मौत हो गई। निधन की सूचना पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए थे। खेत में ही विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंचे। सांप को पकड़कर साथ लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टर ने तत्काल एंटी स्नैक विनम इंजेक्शन देना शुरू किया। 13 वायल एएसवी लगने के बाद भी उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गेहूं निकालते समय अधेड़ को सांप ने डंसा, मौत उनकी मौत की सूचना मिलते ही सदर विधायक और पनियरा विधायक हॉस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.