महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़िया में मनरेगा व राज्य वित्त आयोग की योजनाओं में 7.15 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर होने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम प्रधान का प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज करते हुए सचिव के निलंबन व रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर डीडीओ बीएल कन्नौजिया ने सचिव राजीव रामचंद्रन को निलंबित कर दिया है। रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर डीसी मनरेगा गौरवेन्द्र सिंह ने बताया कि तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। भेड़िया गांव में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत हुई थी। डीएम ने जांच का आदेश दिया था। जांच में सामने आया कि मनरेगा पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.