महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देश के अंतिम छोर पर बसे महराजगंज के जागरूक नागरिकों की ओर से जिला अस्पताल में किया जाने वाला रक्तदान अब देश के दूसरे कोने में जिंदगी व मौत से जूझ रहे गंभीर मरीजों की जान बचा रहा है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शोधन के बाद बचने वाला प्लाज्मा मुंबई पहुंच रहा है, जहां इसके जरिए मरीजों की जान बचाई जा रही है। इस अनूठी व सकारात्मक पहल से ब्लड बैंक में दान किए गए रक्त का एक भी कतरा बर्बाद नहीं हो रहा है और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सालाना लाखों रुपये की आय भी हो रही है。 यह भी पढ़ें- रक्तदान दिवस पर 62 यूनिट खून का किया दानरक्तदान की प्रक्रिया आमतौर पर जिला अस्पताल में हर साल तीन हजार से चार हजार लोग स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। ब्लड बैंक की सेपरेशन यूनिट में इस खून का शोधन कर लाल रक्त कणिकाएं...