महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक बाजार में महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित विरासत, विज्ञान एवं नवाचार पर आधारित प्रदर्शनी-मेले में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया का जलेबी के स्टॉल पर छात्रों के साथ जलेबी छानने का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शुक्रवार को लगी प्रदर्शनी में लगाए गए डेढ़ सौ से अधिक शैक्षिक मॉडलों के साथ-साथ फूड स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए जलेबी के स्टॉल पर पहुंचे विधायक खुद को जलेबी पर हाथ आजमाने से नहीं रोक पाए थे। फूड स्टॉल के निरीक्षण के दौरान जब विधायक जलेबी के स्टॉल पर पहुंचे तो वे छात्रों के साथ मिलकर जलेबी छानने लगे। विधायक की इस पहल पर मौजूद छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग उत्साहित हो उठे। यह दृश्य आयोजन के आकर्षण का केन्द्र बन गया। विधायक जयमंगल कन्नौजिया का जलेबी छानते हुए ल...