महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील नौतनवा का चुनाव शनिवार को हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश श्रीवास्तव 66 मत पाकर निर्वाचित हुए, जबकि 36 मत पाकर महामंत्री के पद पर दयानन्द को विजयी घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि जीत सभी अधिवक्ताओं की है। अधिवक्ता हित से किसी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार यादव, अखिलेश उपाध्याय एवं अरुण सिंह की निगरानी में तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराई गई। निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश गिरीश चंद त्रिपाठी को 34 एवं राजेश श्रीवास्तव क...