मुंगेर, जून 15 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के महरना मोड़ के समीप सोमवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान महरना निवासी बाल्मीकि यादव (78) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बाल्मीकि यादव स्कूटी से महरना से धरहरा बाजार जा रहे थे। वहीं खजुरिया निवासी निरंजन कुमार अपने पिता जयशंकर सिंह के साथ बाइक से धरहरा बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान महरना मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बाल्मीकि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर में गहरी चोट लगी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया। अस्पताल में चि...