बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- महम्मदपुर स्कूल में चलाया गया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान फोटो : महम्मदपुर स्कूल : अस्थावां प्रखंड के महम्मदपुर मध्य विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन जागरुकता अभियान में शामिल बच्चे व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के महम्मदपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य वीणा कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी गयी। बच्चों को बताया कि फाइलेरिया संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। हाथ-पैर या शरीर के अन्य अंगों में सूजन, बार-बार बुखार आना, दर्द और कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण है। मच्छरों से बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने व सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.