बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- महम्मदपुर में रैली निकाल बच्चों ने नामांकन कराने का दिया संदेश जागरूकता रैली को प्रधानाध्यापक ने किया रवाना फोटो: रैली 01 : अस्थावां के महम्मदपुर गांव में बुधवार को नामांकन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन कराने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महम्मदपुर गांव में आदर्श मध्य विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को नामांकन रैली निकाली। यह रैली कदम बिहार के नेतृत्व में निकली। इस रैली को प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चों ने पढ़ी-लिखी बहना, घर की है गहना..., जन्म दिया तो शिक्षा दो..., जितने फूल माला में, सब बच्चे पाठशाला में... और बेटा पढ़ाना फर्ज है, तो बेटी में क्या हर्ज है... जैसे...