गोपालगंज, मई 7 -- सिधवलिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने गुरुवार को महम्मदपुर ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच अभियान चलाया। अचानक हुई जांच से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रिपल लोडिंग व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार बाइक जब्त की। इसके बाद एसडीपीओ ने महम्मदपुर थाना रोड में भी वाहन जांच अभियान चलाया। यहां दर्जनों बाइकों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। वाहन जांच में लापरवाही को लेकर एसडीपीओ ने सिधवलिया और महम्मदपुर थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित ...