हल्द्वानी, अगस्त 20 -- कालाढूंगी। भाजपा नेता महमूद हसन बंजारा को ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच में उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीते मंगलवार को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम अहमद राजा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोर कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कवी, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच के संस्थापक और राष्ट्रीय महासचिव रिशाल तबरेजी, राष्ट्रीय सलाहकार तसव्वर अली और सभी वरिष्ठजनों द्वारा आपसी सहमति के बाद महमूद हसन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोनयन पर सभी ने बधाइयां दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...