सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। खेल कार्यालय महमूदाबाद द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 19 वर्षीय बालक/बालिका वर्ग में 19 मार्च को सुबह नौ बजे से कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। जबकि 23 मार्च को 19 वर्षीय बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी एकदूसरे के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए जोर आजमाइश करेंगे। वहीं प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। महमूदाबाद के क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम के शामिल होने की जानकारी 18 मार्च और फुटबॉल के लिए 22 मार्च तक खेल कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.