महमूदपुर विवाद के बाद पुलिस सख्त, एक आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अप्रैल 25 -- कलियर। क्षेत्र के महमूदपुर में आपसी विवाद में शनिवार को एक व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया। आरोपी निस्बत निवासी महमूदपुर का चालान किया गया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुटबाजी के चलते माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। विवाद के बाद पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.