बिजनौर, दिसम्बर 11 -- बिजनौर। मुरादाबाद रोड पर ग्राम महमूदपुर स्थित आम के बाग के पास गुरुवार दोपहर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रयास के बाद भी युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। स्योहारा पुलिस को दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि ग्राम महमूदपुर स्थित आम के बाग के पास सड़क किनारे गड्ढे में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर स्योहारा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। युवती की उम्र 28 वर्ष आंकी गई है। महिला ने लाल रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। महिला ने पैरों में पायल, बिछवे, हाथों में अंगूटी व कानों में टाप पहने हुए है।जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी भी तरह की जाहिरा चोट या चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.