रुडकी, अप्रैल 23 -- कलियर। महमूदपुर गांव में दोनों पक्षों में पथराव के दौरान एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक ने भी मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बताया जा रहा है कि पथराव में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाली में वार्ता चल ही रही थी कि इसी दौरान गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच दोबारा झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- डीजे बजाने को लेकर पक्षों में चले लाठी-डंडे और जमकर हुआ पथराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...