हरदोई, मई 21 -- टड़ियावां। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत महम्मदापुर में ग्राम प्रधान केदारनाथ पाल एवं प्रधान प्रतिनिधि कपिल पाल द्वारा आयोजित अन्नपूर्णा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया, ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि अब सरकारी राशन वितरण प्रणाली का संचालन सरकार द्वारा निर्मित इस अन्नपूर्णा भवन से होगा, जिससे ग्रामीणों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी, ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह ग्रामवासियों के हित में एक सराहनीय पहल है। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा में किया पलाश दीदी फूड कार्ट का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...