बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के महमदपुर गांव में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही शोभी प्रसाद के पुत्र लवकुश प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लवकुश घर में ही किसी तरह करंट की चपेट में आ गया था। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एकंगरसराय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...