मधुबनी, मई 2 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के महपतिया गांव में पुलिस ने हत्या मामले के दो फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश से यह कार्रवाई भेजा थाना कांड संख्या 99/25 के फरार आरोपित अमीर हमजा के पुत्र नजरे आलम नदाफ तथा निहाल नदाफ के पुत्र मो शरीफ नदाफ के घर किया गया। मालूम हो कि 25 जुलाई 2025 को महपतिया गांव में एक शादी समारोह में मो इफ्तेखार उर्फ लाला नामक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले को लेकर 26 जुलाई 2025 को दर्ज एफआईआर 99/25 में ये दोनों आरोपित नजरे आलम नदाफ तथा शरीफ नदाफ फरार है। यह भी पढ़ें- हत्या मामले के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती दोनों आरोपियों पर मृत बालक पर गोली चलाने का आरोप है। दोनों फरार आरोपियों के घर की दीवार पर तीन महीना पहले ही न्याया...