मधुबनी, अप्रैल 12 -- रविंद्र झा मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने की पुलिस ने मारपीट मामले के एक फरार आरोपित के घर की दीवार पर इश्तेहार चिपकाया। न्यायालय के आदेश से यह कार्रवाई एएसआई सह केस अनुसंधानक राज कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। डुगडुगी बजाकर भेजा थाने के महपतिया गांव में मारपीट मामले को लेकर दर्ज एफआईआर 165/25 के फरार आरोपित मो जहांगीर के पुत्र मो गुफरान के घर की दीवार पर इश्तेहार चिपकाया गया है। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार तथा केस अनुसंधानक सह एएसआई राज कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी मो गुफरान को इश्तेहार के जरिये नोटिस दी गई है कि न्यायालय में उपस्थित हों नहीं तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.