हाजीपुर, फरवरी 28 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार अनुमंडल के सभागार में होली को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीओ नीरज कुमार ने की। बैठक में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ ने सभी लोगों से अपील की कि रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा जिला से शीघ्र पुलिस बल की मांग की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने तथा लोगों को नोटिस जारी कर बॉन्ड भरवाने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्षों ने बताया कि छह सौ से अधिक लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.