महनार में सूर्य घर योजना व ई-केवाईसी की एसडीओ ने की समीक्षा
हाजीपुर, अगस्त 20 -- महनार प्रखंड सभागार में गुरुवार को एसडीओ अंकित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें एडीएमओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पुष्पक कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और इसके क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं,राशन दुकानों पर लाभुकों की ई-केवाईसी की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली गई। एसडीओ ने शेष लाभुकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.