हाजीपुर, मई 10 -- महनार। सं.सू. महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल वार्ड संख्या-8 में सूखा नशा के कारोबार का विरोध करने पर एक युवक को दबंगों ने घर से उठाकर बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना में युवक की पत्नी और चाचा समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पहचान स्व. सियाराम के पुत्र मिथिलेश राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि गांव में कथित रूप से चल रहे सूखा नशा के कारोबार और सेवन का विरोध करने पर आरोपी पक्ष नाराज हो गया। आरोप है कि आठ से दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने मिथिलेश राम को घर से जबरन उठाकर अपने घर ले गए और वहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मिथिलेश राम के चिल्लाने पर उसकी पत्नी पूजा देवी, चाचा संजय कुमार और गुलशन कु...