हाजीपुर, अप्रैल 14 -- - घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को किया प्रेरित, 100% नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य महनार। संवाद सूत्र महनार प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हसनपुर दक्षिणी में नामांकन अभियान को गति देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रधान शिक्षक साक्षी सरला के नेतृत्व में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की टीम ने महादलित बस्ती में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों के नामांकन व नियमित उपस्थिति को लेकर जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने समझाया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सकते हैं। यह भी पढ़ें- चन्द्रालय विद्यालय में नामांकन के लिए चलाय...