हाजीपुर, अप्रैल 20 -- महनार में लूट, आर्म्स और एनडीपीएस मामलों में वांछित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा - एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी, बार-बार ठिकाना बदलकर बच रहा था आरोपी, गुप्त सूचना पर टीम गठित कर की गई सफल कार्रवाई महनार। महनार थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इशाकपुर निवासी रंजीत कुमार ठाकुर के पुत्र रौशन उर्फ बाबा उर्फ नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- महनार में लूट, आर्म्स और एनडीपीएस मामलों में वांछित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगात...