हाजीपुर, जुलाई 24 -- महनार अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एसडीओ अंकित कुमार ने राशन कार्ड निर्माण एवं वितरण कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के बीडीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान एसडीओ ने प्रखंडवार राशन कार्ड निर्माण की प्रगति, लंबित आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से नए आवेदनों के सत्यापन, लंबित मामलों के कारणों तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन की जानकारी ली। स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पात्र परिवार को राशन कार्ड के अभाव में सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: पात्र लाभुकों के लिए नया राशन कार्ड बनाने का कार्य शुरू एसड...