हाजीपुर, मार्च 25 -- महनार,संवाद सूत्र। रामनवमी के अवसर पर महनार में प्रस्तावित शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए बजरंग दल द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर बैठक कर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया तथा कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया। अभियान के दौरान चमरहरा, बासदेवपुर चंदेल, गोरिगम्मा, लोदीपुर, फटिकवाड़ा, हरपुर, कुम्हारकोल, चकेयाज, खुर्द सहदेई, मोखत्यारपुर, गणिनाथ रोड, मच्छरगाछी एवं बलिया सहित कई गांवों में संपर्क किया गया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शोभायात्रा शुक्रवार को दोपहर दो बजे शुक्र पेठिया, महनार से निकाली जाएगी,जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महना...