हाजीपुर, जनवरी 29 -- महनार। सं.सू. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार सहित क्षेत्र के अन्य अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर सतर्कता की आवश्यकता है। अस्पतालों से निकलने वाला यह कचरा यदि सही तरीके से संग्रह और निस्तारित न हो, तो इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। नियमों के अनुसार मेडिकल कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखकर अधिकृत माध्यम से नष्ट किया जाना चाहिए। हालांकि, जमीनी स्तर पर इन नियमों के पालन के लिए लगातार निगरानी जरूरी मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन जागरूकता और नियमित जांच से ही व्यवस्था को...