हाजीपुर, जून 11 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला एवं उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने, छेड़खानी, लूटपाट तथा तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता आशा देवी ने महनार थाना में छह नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपों का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महम्मदपुर निवासी आशा देवी,पति उपेंद्र राय ने गांव के अखिलेश राय, डब्लू कुमार, सुरेश राय, बबलू कुमार, भूपेन राय समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया है। पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपी लाठी-डंडा, रॉड, हथौड़ी, ईंट-पत्थर, तलवार एवं पिस्टल से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस गए और हमला बोल दिया।

महिला के साथ गलत नीयत महिला से छेड़खानी,विरोध करने पर परिवार को पीटा आवे...