हाजीपुर, अप्रैल 26 -- चकेशो गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,घायलों का सीएचसी में इलाज; पुलिस जांच में जुटी महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकेशो गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,जमीन को लेकर पहले से चले आ रहे विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल शुरुआत कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष...