महनार में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, एसडीओ ने तय की जिम्मेदारी
हाजीपुर, अगस्त 23 -- गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए महनार अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अंकित कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ समीक्षा बैठक हुई। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के सीओ, आरओ, बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता और नगर परिषद के सिटी मैनेजर शामिल हुए। बैठक में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। एसडीओ ने एमओआईसी को एंटी वेनम, डॉग बाइट समेत बाढ़ के समय आवश्यक 26 प्रकार की दवाओं का पैक तैयार रखने का निर्देश दिया। मोबाइल मेडिकल टीम को भी तैयार रखने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। टीम के आवागमन के लिए संबंधित सीओ को नाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.