महनार में बाइक के चकमा से पलटा ई-रिक्शा, चालक गंभीर
हाजीपुर, मई 11 -- महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बाइक के चकमा देने से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया,लेकिन हालत गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।
घायल चालक की पहचान घायल चालक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर विशनपुर गांव निवासी धुनेलाल सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा स्टेशन रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.