हाजीपुर, मार्च 25 -- महनार में पुराना डर लौटा, 2021 में मारी गई सुप्रिया का भाई रहस्यमय ढंग से लापता - सुप्रिया हत्याकांड के साढ़े चार साल बाद परिवार पर फिर छाया संकट, तीन दिन से शुभम कुमार का कोई पता नहीं महनार। महनार थाना क्षेत्र के करनौती पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी उमाशंकर ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है। बताया गया कि शुभम 23 मार्च की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद गुमशुदगी की लिखित सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम जैसी स्थिति बनी हुई है। परिजन लगातार किसी अनहोनी की आशंका ज...