हाजीपुर, मार्च 11 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार के स्टेशन रोड में पहाड़पुर चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चमरहरा निवासी अंशु साह,पिता विनोद साह के रूप में हुई है। बताया गया कि अंशु साह महनार बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर चौक के पास तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.