हाजीपुर, फरवरी 17 -- महनार । संवाद सूत्र महनार स्टेशन रोड पर सोमवार की दोपहर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए कई वाहनों में हल्की टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। इस बीच सड़क पर खड़े और वहां से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे महनार के बीडीओ मुकेश कुमार के सरकारी वाहन को भी उक्त युवक ने हल्की ठोकर मार दी। घटना के बाद बीडीओ के युवक को डांटने और उसके पैर पकड़कर मांफी मांगने के साथ ही युवक को सैकड़ों की भीड़ के बीच थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल होने लगा। पहले तो वायरल वीडियो पर लगातार कमेंट आते रहे, लेकिन बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि जिस युवक को बीडीओ ने थप्पड़ जड़ा वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.