हाजीपुर, मार्च 14 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र के नगर परिषद महनार अंतर्गत फतेहपुर कमाली में मोबाइल पर गाना बजाकर दही बेच रहे एक युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दो भाइयों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि इस घटना में मोहम्मद मुमताज और उनके भाई मोहम्मद शमशेर चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोहम्मद मुमताज ने बताया कि देशराजपुर वार्ड संख्या 27 निवासी देवू राय गांव में घूम-घूमकर दही बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार को भी वह दही बेचने के लिए उनके घर पहुंचे थे और अपने मोबाइल पर गाना बजा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर कमाली निवासी मोहम्मद हशमत अली के पुत्र मुन्ना वहां पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.