हाजीपुर, अप्रैल 15 -- प्लान की खबर के साथ... महनार। संवाद सूत्र महनार क्षेत्र में दलहन की खेती किसानों के लिए लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। दो दशक पहले तक महनार में अरहर, मसूर, चना और मूंग जैसी दलहन फसलों की खेती बड़े पैमाने पर होती थी और इसे कम लागत में अधिक लाभ देने वाली खेती माना जाता था। लेकिन अब बढ़ती लागत,मौसम की अनिश्चितता और कीट प्रकोप के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है,जिससे किसानों की आमदनी घटती जा रही है। किसानों के अनुसार उर्वरक, बीज और मजदूरी की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,जबकि सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से फसल पर प्रतिकूल असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- मुंगेर में घट रही दलहन खेती, मौसम और संसाधनों की कमी से किसान परेशान समय पर बारिश नहीं होने और अचानक वर्षा या ओलावृष्टि से भी दलहन फसल को नुकसान पहुंच रहा है। ...